शिविर के पंचम दिवस में शिविर दिनचर्या का पालन करते हुए, ग्राम बाबूपुरा में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। पशु आधारित भोजन आज वैश्विक स्तर पर गंभीर संकट – निजा ढिल्लों
शिविर के पंचम दिवस के चतुर्थ बौधिक सत्र में वीगन आउटरीच द्वारा “फूड-प्लैनेट-हेल्थ” विषय पर डिजिटल वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वीगन आउटरीच संस्था से निजा ढिल्लों जी डिजिटली रूप से उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. अनु फ़ौज़दार, ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी जी, आकांक्षा लाल, शिवांगी जैन, अब्दुल तबरेज मंसूरी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता ढिल्लों जी ने विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि पशु आधारित भोजन आज वैश्विक स्तर पर पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य, और पशुओं के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए पौध आधारित भोजन की ओर लौटने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने सभी से पौध आधारित वीगन भोजन को अपनाकर पर्यावरण, स्वास्थ्य, और पशुओं की रक्षा करने की अपील की। वीगन आउटरीच एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता है जब जानवरों का उपयोग वस्तुओं के रूप में नहीं किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य ’10 सप्ताह में वीगन’ निर्देशित कार्यक्रम को बढ़ावा देना है। ’10 सप्ताह में वीगन’ कार्यक्रम एक विस्तृत 10-सप्ताहीय मार्गदर्शक है जो आपको वीगन भोजन के साथ शुरुआत करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन प्रदान करता है। प्रत्येक सप्ताह, आपको वीगन आहार अपनाने में मदद करने के लिए उपयोगी युक्तियों और संसाधनों से भरा एक ईमेल प्राप्त होगा। शाम की संध्या में खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

