ओजस्विनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की संस्था ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर एवं इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा, संस्था की चेयरपर्सन डॉ. सुधा मलैया जी के संरक्षण में माँ सूरज देवी विद्यालय, बम्हौरी बीका में पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत पोषण आहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने जंक फूड एवं हेल्दी फूड विषय पर आकर्षक चित्र बनाए और नाट्य अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन है।”
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को फल, सब्जियों एवं पौष्टिक भोजन की अहमियत समझाना और जंक फूड से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन संस्था प्राचार्य डॉ. अनु फौजदार जी, डॉ. नवदीप कौर सलूजा जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मो. अशफ़ाक सिद्दीकी जी, डॉ. आकांक्षा मंडल जी, श्रीमती शिवांगी जैन जी, कार्यक्रम प्रभारी श्री अमित चौरसिया जी, श्री नसीर उद्दीन जी, श्री अनुपम शर्मा जी, श्री देवेन्द्र जी, श्री अनुराग जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व रा.से.यो. कार्यक्रम सहायक श्रीमती गैब्रिएला लिंकन जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं एनएसएस स्वयंसेवकगण भी उपस्थित रहे।
✨ यह पहल आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Admission Open