राष्ट्रीय सेवा योजना सागर को श्रेष्ठ बनाने मे तत्पर – मान. विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विद्यार्थीयों मे नेतृत्व क्षमता का विकास – डॉ. ए. के. पटेरिया जी

सागर – महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के अंतर्गत जिला सागर की इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर एवं ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर में संस्था चेयरमैन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया था। जिसमें शिविर के समापन समारोह में माननीय विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि आदरणीय डॉ. ए. के. पटेरिया जी पूर्व कार्यक्रम समन्वयक एवम पूर्व प्राचार्य शास. कन्या महाविद्यालय सागर, संस्था वाईस चेयरमैन श्री दिलीप मलैया जी एवम डॉ. नवदीप कौर सलूजा प्राचार्य इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं युवा प्रेरणा पुरुष श्री स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना परंपरा के अनुसार रोरी तिलक, रा से यों बेच, पौधा एवं स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का परिचय देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशफ़ाक सिद्दीकी ने शिविर प्रक्रिया एव दिनचर्या से अवगत कराया एवम असि. प्रो. अमित चौरसिया ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मान. विधायक शैलेन्द्र जैन जी ने उद्बोधन देते हुए कहा राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थीयों मे व्यक्तित्व विकास का सरल माध्यम है। शिविर में सभी विद्यार्थी एक साथ मिल जुल कर रहे और कार्य किया जिससे एकता, अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है इस प्रकार के शिविर विद्यार्थीयों मे नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन असि. प्रो. अमित चौरसिया एवं आभार प्राचार्य डॉ. नवदीप कौर सलूजा जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी छात्र इकाई, श्रीमति शिवांगी जैन छात्रा इकाई इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, आकांक्षा लाल ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज, अब्दुल तबरेज मंसूरी जी मुक्त इकाई महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर, मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पुरुस्कार से पुरस्कृत वरिष्ठ स्वयंसेवक अंकित चौरसिया सहित समस्त अधिकारी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Admission Open