शिविर के द्वितीय दिवस में शिविर दिनचर्या का पालन करते हुए, स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिविर के प्रथम बौद्धिक सत्र में प्रो. अरुण देशमुख जी ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर की अध्यक्षता में राजा चौधरी ट्रेनिंग ऑफिसर ओजस्विनी ग्रुप, प्रोफेसर भुवानी दीन एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर मोहम्मद इश्तियाक अहमद जी ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। श्री चौधरी जी ने राष्ट्र निर्माण मे युवाओ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय निर्माण हेतु आव्हान किया। प्रो भुवानी दीन जी ने सी. आर. पी. प्रक्रिया वर्तमान में साइलेंट अटेक समाज मे चिंता का विषय है, समाज मे जागरुकता प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से युवाओ को जागरूक किया। इस प्रक्रिया मे स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की ओर भविष्य में होने वाले किसी भी पीड़ित को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित करने हेतु जागरूक हुए। द्वितीय दिवस के अंत में खेल कूद गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Admission Open