उद्घाटन सत्र
महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के अंतर्गत जिला सागर की इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर एवं ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर में संस्था चेयरमैन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 24 से 30 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसके प्रथम दिवस मे शिविर का उद्घाटन समारोह हुआ। संस्था चेयरमैन श्री दिलीप मलैया जी, डॉ. नवदीप कौर सलूजा प्राचार्य इनफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, डॉ. अनू फौजदार प्राचार्य ओजस्विनी नर्सिंग काॅलेज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
